चन्द्रकेश पटेल
ककरहवा (संवाददाता)। भारत नेपाल सीमा के मित्र राष्ट्र नेपाल के भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी बिकास क्षेत्र के लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के वार्ड न 9 खुर्दाबांगर के सामुदायिक अध्ययन केंद्र में आइतबार को जनता के बीच जन सार्वजनिक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के सामने जनता ने अपने आस पड़ोस की कई कमिया गिनाई जिसमे स्वास्थ्य संबंधित से लेकर शिक्षा संबंधित व विकास को लेकर लोगों ने अपना अपना मत रखा। और जहाँ कुछ का जवाब मिला और कुछ पर आश्वासन दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित में लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर मनमोहन चौधरी उपमेयर जानकी देवी श्रीवास्तव लगायत वड़ा अध्य्क्ष,सुरक्षाकर्मी,स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों से लोगों ने अपने बीच अपने क्षेत्रों की कई कमियों को गिनाई जैसे डाक्टर लोग समय से न आना जिससे मरीजो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एवं दवा की कमी भी रहती हैं । लंकापुर के स्वास्थ चौकी में एम्बुलेंस की ब्यवस्था का न होना। एवं लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका में एम्बुलेंस है तो ड्राईवर नहीं है,ऐसे में मजबुरन लोगों को अधिक पैसा देकर पर्सनल गाड़ी का सहारा लेना पड़ता है । वार्ड कार्यालयों में सचिव,अध्य्क्ष की लापरवाही से गरीब लोगो की सुनवाई समय से न होना और वार्ड कार्यालयों का चक्कर लगवाना एवं धन उगाही का आरोप भी लगाया गया। खुला दिशा मुक्त की घोषणा के बाद भी कई सामाजिक जगहों पर शौचालय की कोई ब्यवस्ता नहीं है। एवं शुद्ध खाने पानी न होने से लोग बीमार पड़ जाते है अतः खाने पानी की व्यवस्था का न होना जैसे आदि कमियां गिनाए। जिस कारण अब नगरपालिका पर भी लोग सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर मनमोहन चौधरी,जानकी देवी श्रीवास्तव,मोहन पौडेल,अशोक कुमार गोस्वामी, जुबेर अहमद,रामदेव साहनी,इलाका प्रहरी थाना इंचार्ज शंकर पोखरेल,सस्त्र प्रहरी बल ,ग्रीन यूथ आफ लुम्बिनी के अध्यक्ष अर्जुन कुर्मी,सहित आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment