हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 16, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

बढ़नी सिद्धार्थनगर
ढेबरुआ कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

इंस्पेक्टर अखिलानंद उपध्याय ने बताया कि क्षेत्र के निवासी  एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगया था कि उसकी बेटी देर रात खेत की ओर गयी थी इस दौरान मौके का फायदा उठाकर दो युवको ने उसके साथ दुष्कर्म किया था । मामले की जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय । तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियो पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था । दोनों आरोपी फरार चल रहे थे । शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तो नजरगढवा निवासी मो0इलियास और नसीर निवासी अकरहरा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।                                          गिरफ्तार करने वाली पुलिस निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ,  हे0कां0 विजय यादव ,कां अभयनन्दन .कां0 संजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे ।

No comments: