सत्येंद्र उपध्याय की रिपोर्ट
खजनी के एक इण्टर कालेज में चौकीदार की हत्या से सनसनी फैल गई। चौकीदार का अण्डकोष कूंच कर हत्यारों ने जान ली। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदे लगा कर दरवाजे पर लटका दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
हत्या कर आरोपियों ने शव को फंदे पर लटकाया
अंडकोष कूंच कर ली जान, पुलिस कर रही जांच
खजनी थाना क्षेत्र के हरिहर प्रसाद सावित्री देवी कन्या इंटर कालेज में गुरुवार की सुबह चौकीदार हूबलाल पासवान की लाश मिली। यह खबर जब गांव में पहुंची तो सनसनी फैल गई। चौकीदार को दरवाजे में उसी की लुंगी से बांध कर उसके अंडकोष को कूच कर हत्या की गई गई है। सुबह जब चौकीदार घर नहीं आया तो उसकी बेटी गुड्डी पिता को बुलाने कालेज पहुंची। गेट पर ताला लगा मिला। आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर गांव के लोगों की मदद से सीढ़ी लगा कर कालेज परिसर में गई और पिता की हालत देख चीख पड़ी। हत्या की सूचना पर खजनी थानेदार दिनेश मिश्रा व क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो बर्षो से कालेज में चौकीदारी करता था हूबलाल
हरिहर प्रसाद सावित्री देवी कन्या इंटर कालेज में करीब दो साल से हूबलला चौकीदारी करता था। कालेज से सटे ही उसका मकान भी है। हूबलाल दो बेटे और दो बेटियों का पिता था। बेटियों की शादी नहीं हुई है।
बेटे की तहरीर पर केस दर्ज
हूबलाल के बड़े बेटे लोकनाथ की तहरीर पर खजनी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकीदार की हत्या क्यों की गई है इसके बारे में अभी कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।
14 महीना पहले भी हुई थी एक चौकीदार की हत्या
खजनी के डोहरिया गांव स्थित एक विद्यालय में 14 महीने 60 वर्षीय चौकीदार की सिर कूच कर हत्या की गई थी। उस घटना का आज तक खजनी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

No comments:
Post a Comment