हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 16, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

बढ़नी सिद्धार्थनगर
गांव की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे 
गाँवो में साफ़ सफाई के लिए शासन से नियुक्त किये गए सफाईकर्मी गाँवो में सफाई के लिए जाना तो दूर की बात गाँवो की और मुड़कर भी देखना नही चाहते ।यह सफाई कर्मी खुद सफाई न करके महीनो गायब रहते है । जिसके कारण गांव में बीमारियो के फैलने की आशंका रहती है ।
यह मामला विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत जियाभारी के अंतर्गत टोला खजुरियागर्वी गाव का है दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाअधिकारी एव बीडीओ बढ़नी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है की गाँव में प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वछता  हवा हवाई साबित हो रहा है । टूटी नाली,टूटी सडक़ ,सड़को पर भरा पानी  ,गाँव के अंदर सफाई न होने से कूड़े करकट का ढेर लगना ।जहाँ कई महीनो से सफाई कर्मियो के न आने से गाँव में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है । यही कूड़ा करकट से भरी नालिया बजबजा रही है ।जिससे पुरे गाँव में दुर्गन्ध फ़ैल रहा है और साथ ही बिमारी फैलने की आशंका बनी रहती है । गांव के सत्येंदर चतुर्वेदी का  कहना है की नालियो की सफाई व कूड़े की ढेर को वही उठाता है जिसके मकान के आगे कूड़े का ढेर लगा होता है ।बाकी दिनों में सफाई ग्रामीणों के  सहारे है ।जिससे गाँव में जहाँ देखो यही कूड़े का ढेर लगा हुआ होता है ।जिस कारण आये दिन गाँवो में कोई न कोई संक्रामक बिमारी फैली रहती है । साथ ही मच्छर जनित बुखार ,मलेरिया ,दिमागी बुखार और तमाम बीमारिया फैली रहती है ।गाँवो में नालिया कूड़े कचरे से भरी पड़ी है मगर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हो रही है ।
ग्रामीण,संजय कुमार ,सोमनाथ ,श्यामसुन्दर,राम दुलारे,तेज प्रकाश ,नंदलाल ,काशीराम ,विपिन कुमार दर्जनों लोगो ने उपजिलाधकारी व बढ़नी वीडियो को शिकायती पत्र के माध्यम से गांव में  जांच कर दोषियो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है ।

No comments: