बाढ़ से निपटने के लिये उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में लोगों को किया गया जागरूक
बढ़नी-बाढ़ से निपटने के लिए शासन स्तर पर माकॅ ड्रिल कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के मुख्य टोले खैरी में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में टोलेवासियों को बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए लोगो को जागरुक किया गया।इस दौरान एसडीएम ने वायरलेस से गांव में अचानक बाढ़ आने संबंधी सूचना मैसेज को पास किया।उसके बाद संबंधित समस्त विभाग सक्रिय हो गये।बाढ़ के पानी में डूबे व्यक्तियों को एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने निकालकर उसको तथा बाढ़ से घिरे टोले में बीमार व्यक्तियो को स्ट्रैक्चर की सहायता से एम्बुलेन्स के माध्यम से चिकित्सा कैम्प पर पहुंचाया गया।इस दौरान बाढ़ प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद गांव में बाढ़ पूर्व तैयारियों का भी जायजा भी अधिकारियों के द्वारा लिया गया।गर्भवती महिलाओं,बच्चों व पशुओं के टीकाकरण की जानकारी,शुद्धपेयजल की जानकारी,बांधों के रख रखाव की जानकारी को प्राप्त किया गया।बाढ़ आने पर ग्रामीणों को गांव से सुरक्षित निकाल कर राहत कैम्पों तक भी पहुंचाया गया।अचानक शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के मुख्य टोले में अधिकारी,पुलिस व दमकल वाहनों को देखकर तुलसियापुर चौराहे,पिकौरा,ढ़ेबरुआ,शिवभारी,नजरगढ़वा तथा खैरी आदि गांवों में रहने वाले लोग किसी अनहोनी की आशंका को सोचकर परेशान हो गये।लोग एक दूसरे से जानना चाह रहे थे कि इतने वाहन जा कहां रहे हैं और क्यों जा रहे हैं।इसी टोले में गत अगस्त महीने की 18 तारीख को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बाढ़ से प्रभावित लोगों की दशा को देखने भी गये थे।
इस दौरान उपजिलाधिकारी एसपी सिंह,तहसीलदार अरविन्द कुमार,नायब तहसीलदार अवधेश कुमार,प्रभारी थाना शोहरतगढ़ निरीक्षक राधेश्याम राय,प्रभारी थाना ढ़ेबरुआ निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय,प्रभारी थाना चिल्हिया निरीक्षक ब्रह्मानन्द गौड़,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एसबी गौतम,खण्ड विकास अधिकारी तारा देवी,खण्ड शिक्षाधिकारी अभिमन्यु,
आपूर्ति निरीक्षक एसपी त्रिपाठी,एडीओ पंचायत शम्भूनाथ,अभिनव ओझा,दिलीप पटेल आदि लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment