हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 23, 2018

यूपीः बुलंदशहर में मामा के घर आई 13 वर्षीय किशोरी से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकाया*

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
उत्तरप्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में महिला सुरक्षा तार-तार हो रही है। एक मामला शांत होता उससे पहले दूसरा सामने आकर झकझौर देता है। बुलंदशहर में भी एक 13 वर्षीय लड़की से सात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के घर रहने आई थी। इसी दौरान वह कहीं जा रही थी, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उसे खेतों में खींच लिया और फिर उसे जंगल ले गए, जहां उनके 5 और साथी पहले से ही मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर पीड़िता को धमकी भी दी।

वारदात के बार पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बुलंदशहर के एसपी रईस अख्तर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।


No comments: