हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, November 20, 2018

चुनाव आते ही भाजपा को याद आए कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए शुरू किया सम्मान समारोह


मिशन 2019
लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी अपने रूठे कार्यकर्ताओं को साधने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रही। पार्टी के सीनियर पदाधिकारी अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनको गमछा ओढ़ाकर सम्मानित कर रहे हैं और मिशन 2019 के लिए तन-मन से लगने के लिए प्रेरित करेंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव की दुदुंभी परोक्ष रुप से बज चुकी है। बीजेपी यूपी में जीत को लेकर परेशान है। वजह यह कि 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी को बीते उपचुनावों में जोरदार झटका लगा है। केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी की हार ने शीर्श नेतृत्व को मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। संगठन ने इस हार से सबक लेते हुए नए सिरे से पदाधिकारियों व माननीयों को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है।

इसी क्रम में आज भाजपा नेता डॉ.चन्द्रेश उपाध्याय ने जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओ के घर घर जाकर भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं के सम्मान करने की श्रृंखला मे आज वरिष्ठ कार्यकर्ता  श्री रामशंकर यादव जी,श्री देवेन्द्र मिश्रा जी,श्री योगेश मोहन जी और बृजेन्द्र यादव जी के निवास स्थान जाकर सम्मान किए 

No comments: