सिद्वार्थनगर के बांसी राप्ती पुल पर बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने एक बाइक को ठोंक दिया जिससे उसपर सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार युवक वाहन छोड़ भाग निकले। लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उपनगर नरकटहा के निवासी सुरेंद्र नाथ पांडेय (55) अपने पुत्र धर्मेंद्र नाथ पांडेय (35) के साथ यूपी 55 एम 7802 नम्बर की मोटर साइकिल से बांसी से घर जा रहे थे। अभी वह राप्ती पुल पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही उक्त कर पहले हनुमान मंदिर की दीवाल से टकराई फिर बगल स्थित खाजे की दुकान को तोड़ते हुए सीधे बाइक को थोक दिया। टक्कर इतनी तेज थी बाइक सवार पिता पुत्र वाहन से उछल कर 10 मीटर दूर जा गिरे। इससे दोनों के सर व हाथ पैर में गंभीर चोट आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पर चालक सहित दो लोग सवार थे जो शराब के नशे में थे। घटना के बाद दोनों लड़खड़ाते हुए कार छोड़ फरार हो गए।

No comments:
Post a Comment