हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 22, 2018

भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव समेत ग्यारह व्यक्तियों पर बलवा, प्राणघातक हमला का मुकदमा दर्ज

बर्डपुर कस्बे में एक बार फिर हुआ बवाल
जनपद सिद्धार्थनगर के मोहानाथाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि बर्डपुर कस्बे के भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ बवाल कर दिये । उनके समर्थक हाथ में सरिया एवं धारदार हथियार से मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिये । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं भाजपा नेता ने अपने लाइसेन्सी रिवाल्वर से एक महिला पर तीन बार फायर कर दिये परन्तु महिला बच गयी ।
ईश्वर महिला की जान न बचायी होती तो क्या होता?
सूत्रों की मुताबित लगातार रिवाल्वर से तीन बार फाइरिंग की आवाज सुन कर कस्बा वासी सन्न रह गये और ईश्वर से कामना की कहीं महिला को गोली न लगे और ईश्वर ने उनकी प्रार्थना सुन ली और गोली नहीं लगी , अगर गोली लग जाती तो वहाँ की हालात बिगड़ जाते ।
विवाद का शुरुआत 
कस्बा निवासी लल्लू गिरी एवं मन्तोष व भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव के ड्राईवर सिकन्दर से कहासुनी हुयी थी । इन दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था इसी बात को लेकर भाजपा नेता शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ लल्लू गिरी के घर पहुँचें और धावा बोल दिये । घर पर मौजूद पारसनाथ उम्र 55 वर्ष उषा एवं बहू रीना को मारपीट घायल कर दिये । इसी दौरान भाजपा नेता ने अपनी रिवाल्वर से फाइरिंग कर दिया परन्तु गोली लगी नहीं ।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । घायलों को अस्पताल पहुंचवाया । थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल के पुत्र की तहरीर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव एवं वेदप्रकाश यादव, पुनीत जयसवाल, असलम, राजकुमार, कमलेश , बबलू , जोखई , रहमतुल्लाह, सिकन्दर सहित ग्यारह लोगों पर आई.पी.सी. की धारा 147,148,149,323,504,506,452,307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है । 

No comments: