हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, February 2, 2019

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इं० मोनू दूबे ने राजकीय माडल महाविद्यालय पहुँच कर प्रधानमंत्री जी से पहले ही नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया

कृपाशंकर भट्ट- 

जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा बाँसी क्षेत्र के खेसरहा ब्लाक मुख्यालय स्थित मचमोहनी गाँव में राजकीय माडल महाविद्यालय का कल प्रदेश की सरकार अपने कई मंत्रियों एवं जिले के सांसद की मौजूदगी में  प्रधानमंत्री द्वारा गुप चुप तरीक़े से विडियो कांफ्रेसिंग द्वारा उद्घाटन कर रही थी।  इस महाविद्यालय का निर्माण आदरणीय  अखिलेश यादव जी ने काराया है,  उद्घाटन की जानकारी होने पर समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इं० मोनू दूबे ने सरकार पर राम नाम जपना पराया काम अपने करने वाली सरकार का विरोध करते हुए महाविद्यालय प्रांगण पहुँच कर आज एक दिन पहले सैकड़ों नौजवान साथियों ने  प्रधानमंत्री जी से पहले ही
नारियल फोड़ा फ़ीता काटकर उद्घाटन करने का काम किया उद्घाटन से लौट रहे समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दुबे एवं सैकड़ों को एसडीएम बांसी एवं एसओ खेसरहा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ गिरफ़्तार कर लिया।  जिस पर मौजूद नेताओं नें  खलीलाबाद बांसी रोड जाकर धरने पर बैठ गये । मामला बढ़ता देख एसडीएम एवं थानाध्यक्ष नेता उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी से  मुचलका भरवाया और छोड़ दिया इस मौक़े पर सद्दाम शांह, विसाल पांडेय , विष्णु मिश्रा, किशन यादव, , इशरार अहमद ,सद्दाम अहमद, शहरूखान बब्बुल प्रधान, दीपक, अभिषेक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों नौजवान मौजूद रहे। 

No comments: