सिद्धार्थनगर। यह सरकार जनता की भलाई के बजाय किसी भी ढंग से चुनाव जीतने की फिराक में है। केन्द्र सरकार का ताजा बजट इसका प्रमाण है। केन्द्र सरकार ने शुक्रवारको तीन महीने का अंतरिम बजट पेश कर जानता को गुमराह करने के लिए तुली है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए धन की कमी कि गई है। उपरोक्त विचार बसपा नेता व डुमरियागंज से लोकसभा प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने व्यक्त किया। वह आज शनिवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागचैरी, हर्रैया, कोल्हुई, गैसड़ा कुटी/भलुईया, महुई के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इन कार्यक्रमो में लगभग 2 हजार कंबल वितरित किए।
उनके साथ इटवा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हाजी अरशद खुर्शीद भी थे। आफताब आलम ने कहा कि किसी सरकार का अनुपूरक बजट केवल तीन महीनों का होता है। चुनाव बाद नई सरकार नया बजट पेश करती है। इसलिए ये अंतरिम बजटकुछ मतलब नहीं रखता। जुलाई में नई सरकार ही वास्तविक बजट पेश करेगी और समस्या का स्थाई निदान करेगी। इस लिए बजट की कोई भी।घोषणा निरर्थक है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबन्धन ने गरीबों, किसानों, बेरोजगारों के लिए नीतियां तय कर रखी हैं। इसके अलावा समझी न्याय को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है।दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्ण कि मदद बसपा का प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे गुमराह करने वाले तत्वों को सबक सिखाये और उस सरकार को हटा कर अमन चैन की सरकार कायम करे। इस मौके पर इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ने हाजी अरशद खुर्शीद ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनताका आहवान किया।
कार्यक्रम में इरशाद अहमद, शमीम अहमद, अबरार हुसेन, दिनेशचन्द्र गौतम, पी0आर0आजाद, सेराज अहमद, अंगद, पेशकार पासवान, रामयज्ञ गौतम, डॉ, राधेश्याम, रामअचल गौतम, इकराम, प्रहलाद गिरी, पप्पू गौतम, कन्हई गौतम, रामजीत भारती, तैय्यब अली आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment