सिद्धार्थनगर। बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने बाँसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक कर मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया तथा जनता को आगाह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए अभी से तैयारी करनी पडेगी । कार्यकर्ताओ से सीधे संवाद करते हुए बसपा डुमरियागंज प्रभारी आफताब आलम ने दावा किया कि यह सरकार जनता के ज्वलंत सवालों से लोगों को ध्यान भटका रही है। आज देश में इसकी नीतियों से धार्मिक नफरत बढ़ रही है। किसान और जवान मर रहे हैं। नौजवान खून के आंसू रो रहा है और मोदी- योगी की सरकार जनता की भावनाओं को कुचल रही है। आफताब आलम ने समस्त बसपा कार्य कर्ताओ से कहा कि जब भाजपा के लिए लोग आपके गांव में वोट मांगने आयें तो आप उनसे सवाल करिए कि क्या उन्होंने आपको 15 लाख रुपये दिये? क्या विदेशों से काला धन आ गया? क्या हर साल दो कराड़े लोगों को नौकरियां मिल गईं? क्या पेट्रोल और डीजल के दाम घट गये और क्या किसान की उपज का दाम दूना कर दिया? क्या खाद बीज के दाम घट गये? अगर भाजपा के लोग इन सवालों का जवाब न दे सकें तो आप भी उन्हें भूल कर वोट न करें। अंत में आफताब आलम ने कहा कि देश का व्यक्ति या पार्टी जनता को अपने एजेंडे से निकाल दे, देश की जनता को चाहिए कि उस व्यक्ति या पार्टी को ओट ना करें। बैठक को बसपा जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम व जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद एव रामकृपाल मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त कियें।
बैठक में रामबहोर कननौजिया, भरतलाल निषाद, राजेन्द्र प्रसाद कमल, जयराम गौतम सतेनद्र गौतम, रामनयन आनन्द, महमूदअली, मेहताब अहमद, मो, कैफ, अमरपाल साहनी, परवेज अहमद पूर्व सभासद, रामनरेश पूर्व सभासद, आदि लोग उपस्थित रहे।
बैठक में रामबहोर कननौजिया, भरतलाल निषाद, राजेन्द्र प्रसाद कमल, जयराम गौतम सतेनद्र गौतम, रामनयन आनन्द, महमूदअली, मेहताब अहमद, मो, कैफ, अमरपाल साहनी, परवेज अहमद पूर्व सभासद, रामनरेश पूर्व सभासद, आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment