हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, February 1, 2019

एचएएल एयरपोर्ट पर मिराज फाइटर प्लेन क्रैश, सवार दोनों पायलट की मौत


कर्नाटक के बेंगलुरु में मिराज 2000 ट्रेनर फाइटर विमान के क्रैश हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विमान दुर्घटना में इसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। ये हादसा बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि प्लेन में दो ही पायलट सवार थे।

बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ यह एयरक्राफ्ट हिंदूस्तान एयरोन्यूटिक लिमिटेड (एचएएल) का था। विमान क्रैश का ये हादसा शुक्रवार की सुबह बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पर हुआ। जब हादसा हुआ तब दोनों प्लेन से पैराशूट के साथ कूद गए थे। नीचे कूदने के बाद एक पायलट की मलबे पर मौत हो गई जबकि दूसरे की जान बच गई है। घायल पायलट के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


No comments: