हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 20, 2019

चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज में कालेज टॉपर को साईकल पुरस्कार दिया गया


जनपद सिद्धार्थनगर  के चौधरी विद्या देवी  इंटर कालेज में मेघावी बच्चे सम्मानित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के बृजेश सिंह उर्फ रन्नु भईया मुख्य अतिथि एवं शिवपतिनगर के प्रधान पति श्री राकेश कुमार साहू विशिष्ट अतिथि  ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कालेज के टॉपर की टॉपर दिव्यांश चौधरी को प्रथम पुरस्कार साईकल और बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया।द्वितीय पुरस्कार तबरेज आलम, तृतीय पुरस्कार  रजनी कसौधन को दिया गया । इसके अलावा सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उपस्थिति मुख्य अतिथि नें  बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कालेज के प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद , सहायक अध्यापक रामप्रकाश पाण्डेय ,  राजेश कुमार कन्नौजिया , आमिर मोइन , श्री शंकर , घुरहू प्रसाद , सर्वेश कन्नौजिया , मंजू देवी एवं कालेज के सभी सदस्य एवं अभिभावक शंकर चौधरी,  रज्जब अली समेत सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे ।

No comments: