हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 14, 2024

मोहाना चौराहे पर निकाली गई भव्य अक्षत कलश शोभा यात्रा

 शैलेष कुमार सोनकर 

अयोध्या में बनकर तैयार हो रहे भगवान श्रीराम मंदिर में अगाामी 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए देश के साथ दुनिया भर के लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है। भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए देशभर में अक्षत-कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मोहाना चौराहा सिद्धार्थनगर में  स्थिति समय माता मंदिर में रविवार को साफ सफाई किया गया ।

जिसके उपरांत अक्षत कलश का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद इन कलशों को क्षेत्र के यूसूफपुर चौराहा,रेहरावा,सिहोरवा ,मोहाना चौराहा , मोहाना बाजार के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व अक्षत कलश के साथ क्षेत्र  में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर रवाना हुए। इस शोभा यात्रा में युवा, वृद्ध एवं महिलाएं रामलला के जयकारों के उद्घोष के साथ शामिल हुए। 
शोभा  यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, देहात मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य सबलू सहानी,
नौगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्र ,कृष्ण मोहन गुप्ता , भाजपा कपिलवस्तु  विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ,नितेश पांडेय,दिनेश सोनकर , राज मंगल पांडेय,धर्मेंद्र कन्नौजिया,ओमप्रकाश गुप्ता , अजय गुप्ता,अनिल चौधरी,रोहित,कसौधन ,पुनीत मोदनवाल,अशोक कन्नौजिया, समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे

No comments: