हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 8, 2019

23 मई को भाजपा की सत्ता से विदाई तय है, उसके बाद वास्तव में जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं- आफ़ताब आलम


सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट से सपा बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आफताब आलम ने जिले के तमाम प्रमुख कस्बों व गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों से हाथी चुनाव निशान पर बटन दबाने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि 23 मई को भाजपा की सत्ता से विदाई तय है, उसके बाद वास्तव में जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं। बुधवार को उन्होंने उसका बाजार, खेसरहा, मिठवल, डुमरियागंज, भुतहिया भुतहवा आदि स्थानों पर जबरदस्त जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि मोदी जी का नारा था कि ‘अच्छे दिन आएंगे’ मगर नही आया।हमारे भाजपा के सांसद ही नही देश का कोई भाजपा सांसद नही पाया। इसलिए देश ने इनको नगारना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि 23 मई को मतगणनी के बाद भाजपा जा रही है। इसके बाद जनता के वास्तव में अच्छे दिन आ जायेंगे। उपरोक्त स्थानों पर आफताब आलम ने जनता से कहा कि मोदी जी अगर देश का विकास किया है तो वे देश को बताते क्यों नहीं। वे क्यों नहीं कहते कि अच्छे दिन आ गये? क्या उन्होंने अपनी घोषाणा के मुताबिक हर साल दो करोड़ बेरोगारों को काम दिया, क्या गरीबों के घर में १५ लाख आये। वह नोटबंदी पर अपना नजरिया क्यों नहीं बताते?  उन्होंने कहा कि सांसद महोदय के वादे कहां हैं। क्या सिद्धार्थनगर में स्किल सेंटर बन गया, क्या पाॅलिटेक्निक स्कूल खुला? उन्होंने पांच सालों में नदियों पर कितने पुल बनवाए, कितनी सड़कें बनवाई? यहां के लोगों को कितना रोजगार दिया? अगर उन्होंने नहीं दिया तो जनता उन्हें वोट क्यों दे? उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या जनता डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज, मंहगी शिक्षा, किसान की गरीबी, जवान की बेरोजगारी से परेशान नहीं है। उनके सवालों पर जनता का समर्थन में सर हिलाना बसपा प्रत्याशी का उत्साह बढ़ा रहा था।
कार्यक्रम में सपा बसपा नेता पी.आर.आजाद, राममिलन भारती, दिनेश चन्द्र गौतम, राम यज्ञ गौतम,पेशकार पासवान, अंगदराज, सुहेल फारूकी, आशिक अली श्रीराम, अकबाल अहमद, दिनेश गौतम, शमीम अहमद, राममिलन भारती, मुनीराम राजभर, अमजद प्रधान, डा0 ओमप्रकाश, बच्चाराम बौध्द, विजय पाल, सैय्यदा खातून, रामकिशोर, तैय्यब अली, ईरफान मिर्जा, शब्लू सभासद, अबरार हूसेन, प्रमोद अग्रहरि, राजेश पासवान प्रधान, जवाहिर प्रधान, प्रमोद यादव, सर्वजीत यादव, भरतलाल निषाद, रामलाल चैधरी, जयराम गौतम, सत्येन्द्र, राजेंद्र कमल, महमूद अली, वीरचंद्र पासवान, राजाराम पासवान, रामनयन आनंद, एम0पी0दूबे, देवेन्द्र त्रिपाठी, सोनु मिश्रा, विभूती निषाद, शुभकरनचैधरी, सजाउददीन, अरविन्द कननौजिया, हरीराम भारती, हीरालाल कुरिल  आदि भी साथ रहे।

No comments: