हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 23, 2018

निर्माण कार्य समिति ,स्वास्थ्य कल्याण समिति ,जल प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी

बढ़नी सिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत के तीनो समितियो का दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के तीनो समितियों के  सदस्यों ने समितियों की जिम्मेदारी व ग्राम पंचायत के विकास की जानकारी शुक्रवार को बढ़नी ब्लॉक के सभागार में प्रशिक्षण के दौरान ली गयी ।
निर्माण कार्य समिति ,स्वास्थ्य कल्याण समिति ,जल प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य प्रशिक्षक भास्कर दत्त पांडेय ने कहा की विभिन्न समिति के अध्यक्ष अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांव के विकास कार्यो में अपना सहयोग दे ।वीडियो तारा देवी ने निर्माण कार्य समिति ,स्वास्थ्य कल्याण समिति ,जल प्रबन्धन समिति के अध्यक्षो को जिम्मेदारी व अधिकारो को बताते हुए कहा की विकास कार्य में शौचालय ,आवास व अन्य कार्य की गुणवत्ता ,गाँव में लगे हैण्डपम्प की समय से ठीक करवाना  रख रखाव ताकि पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाओ को
ठीक बनाने के लिये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।  एडीओ पंचायत सम्भूनाथ ने गाँवो की विकास सम्बंधित सभी योजनाओ को बताया । इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप पटेल ,प्रहलाद पांडेय ,अभिनव ओझा आदि लोग मौजूद रहे ।

No comments: