ककरहवा (संवाददाता)। भारत नेपाल सीमा के सस्त्र सीमा बल ककरहवा बीओपी के जवानों ने गस्त के दौरान पिलर संख्या 37 के निरंजनपुर गाँव के पास से नेपाल से भारत मे हो रहे मटर बोरी की तस्करी को एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा जिसमें से एक गिरफ में आया और लोग भागने में कामयाब हुए। जिसमें से 18 बोरी मटर तथा 7 साईकल कब्जे में लेकर ककरहवा सीमा शुल्क निरक्षक विमल यादव को सुपुर्द कर दिया गया। जिसमें पकड़े गए सामानों की कुल कीमत 50,000 बताई गई हैं।और वहीं कंपनी कमांडर कमलेश यादव ने कहा की तस्कर चाहे जितना रात के अंधेरे का फायदा उठाऐं पर एसएसबी के जवानों की निगाहें पैनी रहती हैं और किसी भी कीमत पर तस्करी नही होने दिया जाएगा।
Wednesday, March 13, 2019
एसएसबी द्वारा पकड़ा गया बड़ी मात्रा में मटर बोरी , एक तस्कर गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर
Tags
क्राईम,
सिद्धार्थनगर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment