ककरहवा (संवाददाता)। भारत नेपाल सीमा के सस्त्र सीमा बल ककरहवा बीओपी के जवानों ने गस्त के दौरान सोमवार को शाम 6:30 बजे मोबाइल की बड़ी खेप बरामद किया हुआ। सोमवार की शाम एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारत से नेपाल की तरफ जाने के फिराक में था। तभी जवानों द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में मोबाईल की सेट बरामद हुआ जो की नेपाल ले जाने के फिराक में था। उक्त सामानों को मोटरसाइकिल समेत कब्जे में लेकर ककरहवा सीमा शुल्क निरक्षक विमल यादव को सुपुर्द कर दिया गया। जिसमे पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार ग्राम भगवानपुर के थाना लुम्बिनी जिला रूपन्देही से हुई। जिसमें पकड़े गए सामानों तथा मोटरसाइकिल समेत की कुल कीमत 3 लाख बताई गई हैं।और वहीं कंपनी कमांडर कमलेश यादव ने कहा की हमारे एसएसबी के जवानों की निगाहें पैनी रहती हैं और किसी भी कीमत पर तस्करी नही होने दिया जाएगा।
इस दौरान पकड़ने में मुख्य रूप से हेड कॉन्स्टेबल अस्वनी त्रिपाठी, हरजी राम,महेश कुमार,आसुतोष मिश्रा, चन्द्र पाल मौजूद रहे।
इस दौरान पकड़ने में मुख्य रूप से हेड कॉन्स्टेबल अस्वनी त्रिपाठी, हरजी राम,महेश कुमार,आसुतोष मिश्रा, चन्द्र पाल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment