इटवा-सिद्धार्थनगर:- उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार के औचक निरीक्षण में बीआरसी खुनियांव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कनवर में तैनात शिक्षक महेश कुमार अनुपस्थित मिले जिसपर तत्काल कारवाई करते हुए वेतन काटने का आदेश जारी किया तो शिक्षामित्र इमरान अली हस्ताक्षर कर वापस घर जाने के बाद कुछ समय पश्चात विद्यालय वापस तो आए पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने उन्हें भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांग की।पिछले कुछ सप्ताह से उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण व छापेमारी के बाद भी परिषदीय विद्यालय के अध्यापकों पर इसका क्या प्रभाव हुआ है यह प्रतिदिन देखने को मिल रहा जहां अध्यापक अनुपस्थित मिल रहे तो नामांकित छात्रों की संख्या के पैतीस से चालीस फीसदी छात्र बामुश्किल विद्यालय आ रहे लेकिन शिक्षा व्यवस्था की इस लापरवाही को दूर करने के लिए उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने मानो कसम खा ली हो कि जब तक व्यवस्था सुधार नही होता तब तक यह अभियान चलता रहेगा जो कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा काफी सराहा भी जा रहा।शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कनवर में पंजीकृत छात्रों की संख्या एक सौ सात के सापेक्ष पैतालीस छात्र ही उपस्थित मिले जिस पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने उपस्थित अध्यापकों को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश देते हुए बच्चों से पाठ्यक्रम सम्बंधित प्रश्न किए जिस पर छात्रों द्वारा आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर उत्तर देने पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार काफी प्रसन्न दिखे एवं उपस्थित अध्यापकों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा गुणवत्ता को इसी तरह उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रेरित किया।
Saturday, December 1, 2018
एसडीएम इटवा त्रिभुवन कुमार के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक का वेतन काटने व शिक्षामित्र को नोटिस जारी,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment