हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, December 1, 2018

जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पीएसपी ने जिलाध्यक्ष सुखराज यादव व युवा नेता प्रतीक राय शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं से की मुलाकात

मेराज़ मुस्तफा क़ी रिपोर्ट 

इटवा-सिद्धार्थनगर:- शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुखराज यादव व पार्टी के युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले सहकारी बैंक के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक राय शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर आगामी नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाले "संविधान बचाओ - समता लाओ" जन आक्रोश रैली को समर्थन देने की अपील की।पार्टी के युवा नेता प्रतीक राय शर्मा के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को
अधिवक्ताओं के समक्ष रख केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए संविधान बचाओ - समता लाओ जन आक्रोश रैली के संदर्भ में जानकारी दी।जिलाध्यक्ष सुखराज यादव ने अधिवक्ताओं से बात करते हुए श्री शिवपाल यादव द्वारा अधिवक्ताओं के हितों में किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश की सामाजिक एकता को तोड़ने हेतु भाजपा सरकार द्वारा तरह-तरह के मुद्दे उछाले जा रहे लेकिन जनता अब मस्जिद-मन्दिर से हटकर विकास के रास्ते पर चलने वालों का ही साथ देने का मन बना चुकी है।युवा नेता प्रतीक राय शर्मा ने अधिवक्ता साथियों से बात करते हुए कहा कि आज जब देश का संविधान खतरे में है ऐसे में आप सबको आगे आकर इस देश की अखंडता व एकता को कायम रखने में योगदान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है।प्रतीक राय शर्मा ने कहा कि जब तक अधिवक्ता समाज एकजुट होकर आगे नही आएगा तब तक देश की अखंडता,प्रभुता व एकता को कायम नही रखा जा सकता जिसपर अधिवक्ताओं ने प्रतीक राय शर्मा के इस वक्तव्य की सराहना करते हुए संविधान की रक्षा करने में आगे आने का वचन दिया।इस दौरान प्रतीक राय शर्मा के साथ पीएसपी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments: