हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 2, 2018

उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी के संस्था में निःशुल्क अंग्रेजी क्लास शुरू

उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी, परसा , शिवपतिनगर सिद्धार्थनगर  द्वारा आज फ्री इंग्लीश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लास संचालित क़ी गयी । जिसमें लगभग दो दर्जन बच्चे उपस्थिति हुए । प्रथम रविवार क़ी क्लास 10 बजे से दो बजे तक संचालित हुआ ।  प्रथम रविवार का क्लास अंग्रेजी अध्यापक श्री रजनीश कुमार मौर्य ने संचालित किया ।
इस दौरान संस्था के जनरल सेक्रेटरी नूर मोहम्मद ने बताया कि हमारे संस्था में माह के हर रविवार को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लासेज निःशुल्क संचालित क़ी जा रही है , जिसमें हर रविवार को अलग अलग अध्यापक बच्चों को इंग्लिश सिखाएंगे । अगले रविवार को श्री अजीमुल्लाह नाईक साहब क्लास संचालित करेंगे । उन्हो़ने बताया कि  कोई भी छात्र छात्राएं जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं वो हमारे संस्था में निःशुल्क क्लास ले सकते हैं ।

No comments: