हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 2, 2018

उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार की नई हिटलिस्ट जारी,दलाली करने वालों के लिए बनाई जांच कमेटी

मेराज़ मुस्तफा की कलम से
सिद्धार्थनगर:-उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को नवम्बर ने रफ्तार दी लेकिन महीना बदला और दिसम्बर की पहली तारीख को अभियान की चपेट में सबसे पहले कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो लेखपाल आए उसके बाद उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार की हिटलिस्ट में दलालों की बारी आयी जिसके लिए उपजिलाधिकारी ने एक कमेटी गठित कर ऐसे लोगों की जांच कर रिपोर्ट मांगी जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीबों का आर्थिक शोषण कर रहे।शनिवार को इटवा के उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने ऐसे लोगों को चिन्हित करने का आदेश जारी किया जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीबों से धन वसूली करने के अतिरिक्त ग्राम प्रधानों व कोटेदारों को फर्जी मुकदमे व जन सूचना अधिकार के तहत जांच करवाने का भय दिखाकर अवैध रूप से धन वसूली करने में लिप्त हैं।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के इस फरमान से जहां दलालों के होश उड़े हैं।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं को पारदर्शी बनाने व योजनाओं के सही क्रियान्वयन व सुशासन स्थापित करने में ऐसे लोग बाधक बन रहे जो अवैध धन वसूली कर योजनाओं का सीधा लाभ पात्र गरीबों तक नही पहुंचने देते इसलिए तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील अंतर्गत आने वाले ब्लाक के सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व सम्बंधित थानाध्यक्ष द्वारा जांच कर ऐसे लोगों की सूची बनाने का आदेश दिया गया है और इस तरह के कार्यों में लिप्त कोई भी व्यक्ति मिलता है तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

No comments: