: युवा संघ की स्थापना का एकमात्र लक्ष्य समाज के दबे कुचले लोगों का उत्थान कर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जागृत करना है।उपरोक्त बातें युवा (यूथ यूनिटी वेलिएंट एशोसिएशन) संघ के राष्ट्रीय महासचिव अरशद अहमद ने मोहम्मदनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।अरशद अहमद ने कहा कि जब तक समाज का एक भी व्यक्ति अपने हक से वंचित रहता है तब तक युवा संघ उनके हक के लिए संघर्ष करता रहेगा।अरशद अहमद ने कहा कि युवा संघ के संस्थापक मेराज़ मुस्तफा के नेतृत्व में कार्य करते हुए विगत तीन वर्षों में जो भी कार्य किए हैं उनकी स्मारिका भी बनाई जा रही ।अरशद अहमद ने वार्ता के दौरान कहा कि युवा संघ से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रत्येक गांव से दो युवाओं को कमेटी में शामिल किया जाएगा ताकि प्रत्येक गांव या कस्बे में कोई भी दबा कुचला व्यक्ति अपने अधिकारों को पाने से वंचित न रहे।अरशद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय कमेटी के विस्तार हेतु आगामी माह में युवा संघ के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में बैठक बुलाया गया है जिसमें कमेटी विस्तार के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जंगबहादुर चौधरी एवं महाराष्ट्र प्रभारी चौधरी अफरोज आलम को युवा के संस्थापक अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा द्वारा नामित किया गया है।अरशद अहमद ने कहा कि युवा संघ की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा द्वारा समाजिक क्षेत्र में जनहित कार्यों को अंजाम देने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।पत्रकार वार्ता के दौरान अरशद अहमद ने नौजवानों से अपील करते हुए समाज के हित में कार्य करने के लिए युवा संघ से जुडने की अपील की।
Sunday, December 2, 2018
युवा संघ की स्थापना का एकमात्र लक्ष्य समाज के दबे कुचले लोगों का उत्थान कर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जागृत करना है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment