हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 2, 2018

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत एक घायल


थाना खेसरहा अंतर्गत दलदला पुल के निकट शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी खेसरहा में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। तथा रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
   खेसरहा थाना अंतर्गत बेलोहा बाजार निवासी हीरालाल मौर्य का 28 वर्षीय अविवाहित पुत्र संदीप उर्फ पहलवान बेलौहा निवासी अपने मित्र घनश्याम दुबे के पुत्र अखिलेश दुबे के साथ शनिवार की रात बाइक से जा रहा था । जैसे ही वह दलदला पुल के आगे मोड़ के पास पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों पक्की सड़क पर ही गिर गए। जिसमें बाइक चालक संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी अखिलेश बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष खेसरहा अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घायल को सीएचसी में लाकर भर्ती करवाया तथा मृतक के लाश को अपने अभिरक्षा में ले लिया। घटना की खबर पाते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह मृतक संदीप के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खेसरहा अंजनी कुमार राय का कहना है कि किसी वाहन से टक्कर से यह घटना नहीं घटी है, बल्कि बाइक चलाते समय चालक के नियंत्रण खो देने से यह घटना घटित हुई है। अगर दोनों हेलमेट का प्रयोग किए होते तो या घटना नहीं घटने पाती। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments: