मेराज़ मुस्तफा
इटवा-सिद्धार्थनगर:- शनिवार को तहसील क्षेत्र के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही एक बकायेदार को हिरासत में लिए जाने के बाद तहसील प्रशासन अब विद्युत विभाग को चपत लगाने वालों पर लगाम कस रहा। तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने रविवार को इटवा कस्बे के अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल करीम को वारण्ट के साथ हिरासत में ले लिया जिसके पश्चात हिरासत में लिए गए व्यक्ति द्वारा मौके पर ही विद्युत बकाए के रूप में पन्द्रह हजार रूपये जमा किया गया।तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने इसके बाद तहसील क्षेत्र के अन्य बड़े बकायेदारों में से एक मकबूल अहमद पुत्र सनाउल्लाह के स्वामित्व वाले एम. के. ब्रिक फील्ड गागापुर को सेल्स टैक्स के रूप में बकाया छह लाख रूपये व ब्याज की धनराशि जमा न करने पर ईंट भट्ठे को सील कर चल-अचल संपत्ति के कुर्की की कार्यवाई की गई एवं मौके पर पचास हजार रूपये जमा करवाया। इस संदर्भ में जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा से फोन पर वार्ता करते हुए तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी बकायेदारों को पूर्व में ही नोटिस जारी किया जा चुका है परन्तु बकायेदारों द्वारा जारी नोटिस के संदर्भ में न कोई जवाब दिया गया न ही बकाया धनराशि जमा की गई जिस वजह से आज ईंट भट्ठे को सील किया गया। राजेश अग्रवाल ने मेराज़ मुस्तफा से फोन पर वार्ता के दौरान कहा कि तहसील क्षेत्र के एक भी बकायेदार को किसी दशा में बख्शा नही जाएगा व नोटिस में दिए गए निर्धारित समय सीमा में यदि अन्य बकायेदार धनराशि जमा नही करते हैं तो उनके विरुद्ध भी कुर्की की कार्यवाई की जाएगी।तहसीलदार राजेश अग्रवाल के साथ संग्रह अमीन अरविन्द कुमार , हरेन्द्र कुमार के अतिरिक्त बिजौरा पुलिस चौकी प्रभारी व गार्ड मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment