हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 16, 2018

मदरसा शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान न कर केन्द्र सरकार स्वंय अपने पैर में मार रही कुल्हाड़ी : शाहिद हुसेन

मेराज़ मुस्तफा
सिद्धार्थनगर: इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर इकाई के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसेन ने रविवार को इटवा तहसील क्षेत्र के बढ़या में अल हिन्द मेडिकल के पास स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा से वार्ता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पिछले तीस माह से मदरसों में शिक्षण कार्य कर रहे लोगों को वेतन भुगतान न कर भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है।मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसेन ने वार्ता के दौरान मेराज़ मुस्तफा से कहा कि दो दिन बाद इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी मदरसा शिक्षक उपस्थित होकर अपनी ताकत का एहसास केन्द्र सरकार को करायेंगे। शाहिद हुसेन ने मेराज़ मुस्तफा से बात करते हुए कहा कि शिक्षण कार्य के अतिरिक्त धरना-प्रदर्शन न किया जाए यह हमारे संगठन की प्राथमिकता है परन्तु मदरसा शिक्षकों पर हो रहे जुल्म व अत्याचार को कब तक सहन किया जाए जिस कारण इस तरह का कदम उठाना हमारी विवशता है।केन्द्र सरकार द्वारा मदरसा शिक्षकों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रव्वये से मदरसा शिक्षक सालों साल शिक्षण कार्य करने के बाद भी अपने वेतन के लिए भटक रहे और मदरसा शिक्षकों के साथ-साथ उनपर आश्रित परिवार भी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसेन ने कहा यदि केन्द्र सरकार विगत तीस माह के वेतन का भुगतान नही करती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे क्योंकि केन्द्र सरकार की दोगली नीति अब नही चलेगी। मेराज़ मुस्तफा से बात करते हुए जिलाध्यक्ष शाहिद हुसेन ने कहा हमारा संगठन मदरसा शिक्षकों के हितों की लड़ाई पहले भी लड़ता रहा है और भविष्य में भी लड़ता रहेगा। इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसेन ने बताया कि ढाई वर्षों से बिना वेतन मिले मदरसा शिक्षक अनवरत पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से शिक्षण कार्य को अंजाम दे रहे उसके बाद भी केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा से मदरसा शिक्षक आहत हैं। शाहिद हुसेन ने प्रदेश सरकार के संदर्भ में कहा कि मदरसा शिक्षकों को स्थायी करने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा राज्यांश केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित केन्द्रांश के बराबर किया जाए। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसेन ने मंगलवार बीस दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में जनपद व प्रदेश के सभी मदरसा शिक्षकों से धरने में शामिल होकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एजाज अहमद व प्रदेश अध्यक्ष नवाब हुसेन के संघर्षों को और बल प्रदान करने की अपील की। 

No comments: