हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 16, 2018

भव्य आरोग्य स्वास्थ्य जाँच शिविर में 500 मरीज़ों ने लिया लाभ

विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के द्वारा लुम्बिनी सांस्कृतिक नगर पालिका क्षेत्र के श्री आमा माध्यमिक विद्यालय पर आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का कैम्प लगाकर के दवा वितरण का आयोजन किया गया। कैम्प में  500 से अधिक मरीजों का आरोग्य परिक्षण किया गया।

क्षेत्र के सभी लोगों  में इसे आगे बढ़ाने का सभी ने संकल्प लिया |इसका आयोजन विश्व हिन्दू परिषद नेपाल  आरोग्य मंच द्वारा किया गया |
विश्व हिन्दू परिषद के रूपनदेही जिलाध्यक्ष ओमकारनाथ पाण्डेय  ने सभी का स्वागत किया व आरोग्य सेवा को जन जन तक पहुचने हेतु सभी को जुड़ने अह्वाहन किया|
सभी को समाज के मुख्यधारा में लाना व संस्कृति का संवर्धन करना हम सभी का काम है |
विश्व हिंदू परिषद नेपाल आयोजित आरोग्य सेवा शिविर में  डॉ.अजय श्रीवास्तव M.B.B.S. डॉक्टर जी के  सहयोग से 500 मरीजो में दवा वितरण एवं जाँच किया गया ।   जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओंकार पांडे , राष्ट्रीय सचिव दीपक लोध , राष्ट्रीय संत प्रमुख युगल किशोर त्रिपाठी,  एकल विद्यालय के शिक्षक गण संपूर्ण ग्रामवासी बृजेश चौरसिया विद्यालय प्रमुख आस पास से आए समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।

No comments: