हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 16, 2018

एसएसबी द्वारा कपड़ा बरामद,एक गिरफ्तार।


सिद्धार्थनगर/ककरहवा-चन्द्रकेश पटेल की रिपोर्ट-सशत्र सीमा बल लीलाडीहवा बीओपी के जवानों ने गस्त के दौरान पिलर संख्या33 के पास  शनिवार करीब दोपहर 12:30 बजे एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल पर बोरे में कुछ रखकर से भारत से नेपाल में प्रवेश करने के फिराक में था।तभी जवानों द्वारा रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कपड़े बरामद हुआ।
उक्त कपड़े को मोटरसाइकिल (लु3प 3316)समेत ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। जिसकी कीमत 88540 रु बताई जा रही है।जिसमे पकड़े गयी आरोपी की पहचान ब्रम्हा लोधी पिता चेंनी लोधी मोहाना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पिपरहवा सिद्धार्थनगर से हुई। और वहीँ ककरहवा कस्टम इंस्पेक्टर विमल यादव का कहना है की पकडे गए आरोपी से पूछ ताछ जारी है की कपड़ा किसका है और कहाँ ले जा रहा था।
उक्त कपड़ों को पकड़ने में मुख्य रूप से एएसआई प्रवीण सिंह,हेड कांस्टेबल इन्त्याज अहमद,कॉन्स्टेबल सजाद अहमद खान शामिल रहे।

No comments: