हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 16, 2018

चुनावी नतीजे केन्द्र सरकार के सफाये का संकेत- आफताब आलम

सिद्धार्थनगर। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे किसानों की एकता और और उनकी ताकत का परिणाम है। मध्य भारत के किसान अपनी ताकत दिखा कर साबित कर चुके हैं कि देश का किसान जाग गया है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भारत से सत्ताधारी दल के सफाया तय है। उपरोक्त बातें बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी/ प्रत्याशी आफताब आलम ने कहीं। वह रविवार को विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बभनी, गरदैय्या, बयारा, बैदौला, में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि किसान, गरीब और गांव विरोधी इस सरकार के खिलाफ इस बार सिद्धार्थनगर के किसानों को भी जागना होगा। अफताब आलम ने भाजपा सरकार को झूठों की सरकार बताते हुए कहा कि सत्ता पाने के बाद से ही इस सरकार ने झूठ बोलने के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। उन्होंने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का एलान किया था, लेकिन अब नौजवानों को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे है। आफताब आलम ने कहा कि गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की बात कही थी लेकिन अब जनता के गैस सिलेंडर के दाम एक हजार से ऊपर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि काला धन नही आया, किसानों की उपज के दाम दुगुने नहीं हुए, उल्टे राफेल विमान खरीदने के नाम पर घोटाला हुआ, नोबटबंदी से जनता की कमर तोड़ी गई, जी.एस.टी लगा कर व्यापारियों की कमर तोड़ी गई। जितने भी अत्याचार किसानों और युवाओं पर हो सकते थे सब किया।  पूर्व परत्यशी ङुमरियागंज सैय्यादा खातून कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन तो नहीं आये लेकिन आगामी चुन का दिन आपका दिन होगा और इस दिन आप अपने मतों से इस झूठी सरकार को उखाड़ कर अपने अच्छे दिन लाइये। अंत में उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस झूठी सरकार के वादे न भूलें और चुनाव में इसे सबक जरूर सिखाएं।
कार्यक्रम मे सुहेल फारूकी, बच्चाराम बौध्द,विजय पाल, सैय्यदा जी, रामकिशोर, तैय्यब अली, ईरफान मिर्जा, शब्लू सभासद, श्री राम, अकबाल अहमद, दिनेश गौतम, शमीम अहमद परवेज अहमद, राजाराम लोधी, राममिलन भारती आदि लोग मौजूद रहे।
   
   
     

No comments: