जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की लुंज पुंज कार्य प्रणाली के चलते गांव सहित कस्बे की सड़कें बदहाल व गड्डा युक्त बन गई है।
इन सड़कों के कायाकल्प की ओर शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सम्बन्धित अधिकारियों की नजरें इनायत न होने से आम जनमानस व राहगीर इन गड्डो में सांय काल होते ही गिर कर मौत का आमंत्रण दे रहे है।
जबकि प्रदेश सरकार जर्जर सड़को की मरमरत का कार्य का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए है। नगर पंचायत बदलापुर के इलाहाबाद बायां शाहगंज रोड़ व कस्बे के चौराहे के आगे इस रोड पर कई जान लेवा गड्ढे बने हुए है जिसमे वाहन सहित साइकिल सवार दिन भर गिर कर चुटहिल हो रहे है।
गड्डो में आस पास के जलभराव से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।इस सड़क के किनारे रहने वाले लोग किरण निगम, त्रिवेणी विश्कर्मा, राकेश त्रिपाठी, राजेश यादव ,रिंकू पाल, बताते है कि जान लेवा गड्डो के होने से आये दिन लोग चुटहिल हो रहे है, विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे है, सवाल उठता है कि आखिर कब होगी इस सड़क की मरम्मत
इस सम्बंध में युवा अधिवक्ता उपेंद्र मणि त्रिपाठी व जितेंद्र सिंह गुड्डू ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान दिलाया है।

No comments:
Post a Comment