स्थानीय थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर एक उचक्के को महिलाओ ने साहस दिखाते हुए दबोचकर स्थानीय बदलापुर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। खबरों के मुताबिक बताया गया है कि बदलापुर थाना क्षेत्र निवासिनी शेषा पत्नी कृपा शंकर अपने किसी रिस्तेदारी से घर आ रही थी , वह ज्यो ही प्राइवेट वाहन से उतरकर इंदिरा चौक पर पहुची ही थी कि पहले से घात लगाए उचक्के ने शेषा के गले की चेन छीन कर चम्पत होने लगा मौके पर महिलाओ ने जुटी भीड़ के सहारे दौड़ाकर उचक्के को पकड़ कर स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया।मौके पर पहुँचे शेषा के परिवार वालों के ने बताया कि चेन स्नेचर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गयी है।आरोपित ने अपना नाम नन्हे लाल सरोज पुत्र बाला सरोज निवासी करौरा मछली शहर बताया।
Saturday, December 15, 2018
महिलाओ ने चेन स्नेचर को पकड़कर किया पुलिस हवाले बदलापुर जौनपुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment