रेणुकूट से टीम की विशेष रिपोर्ट
एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहन्द बांध में प्रतिबंध के बावजूद प्रजनन काल में मछलियों का शिकार तेजी से हो रहा है जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बावजूद भी प्रतिदिन कई कुंतल मछलियां मारी जा रही हैं इसके व्यापार में लगे लोग हर जगह सेटिंग करके मछलियों का शिकार कर रहे हैं रिहंद बांध के तटवर्ती इलाकों में मछलियों का शिकार तेजी से हो रहा है जबकि इस समय 1 जुलाई से 31 अगस्त तक मछलियों के मारने पर प्रतिबंध लगा हुआ है जिलाधिकारी के आदेश से मछलियों का शिकार प्रतिबंधित है इसके बावजूद प्रतिदिन कई कुंतल मछलियां मारकर बाहर भेजी जा रही हैं बीजपुर, शक्तिनगर, बीना, खड़िया, अनपरा, डिबुलगंज, म्योरपुर, गड़िया, बराईडाँड़ समेत तटवर्ती गांव में प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का शिकार जमकर हो रहा है।
ग्रामीणों की माने तो इस वक्त बांध में पानी भरने की वजह से मछलियां किनारे आती हैं जिसका फायदा उठाकर इसके शिकारी इसका जमकर शिकार कर रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि रिहंद बांध की निगरानी में लगे मत्स्य विभाग के लोग थोड़ी बहुत मछलियां पकड़ कर कोरम पूरा करते हैं जबकि इसके व्यापार में लगे वास्तविक लोगों पर हाथ नहीं डालते जिसके कारण इसके व्यापार में लगे लोगों का मन बढ़ता जा रहा है इस संबंध में मत्स्य विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक ओ एन भारती ने कहा कि बांध की निगरानी लगातार की जा रही है और मछली मारने वालों से मछलियां लेकर नीलाम भी की जा रही हैं आदमियों की कमी से हर तरफ निगरानी करना संभव नहीं हो पा रहा है फिर भी जितना संभव है उतना निगरानी की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रतिबंध काल में मछली का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

No comments:
Post a Comment