हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 13, 2018

नेपाल में उपद्रवियों ने बंद के दौरान दो भारतीय ट्रक को किया आग के हवाले

ककरहवा  / लुम्बिनी (नेपाल)
यातायात बंद होने से परेशान है पूरा नेपाल
 

आज पूरे नेपाल में यातायात साधन बंद से पूरे दिन यात्री हलकान हुआ है । लगन के मौसम मे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में इस माह दूसरी बंदी है । जहाँ नेपाल के लोग परेशान हैं वही भारत से नेपाल गये लोगोँ को भी काफी परेशानी हो रही है क्योंकि लगन के कारण लोग अपने सम्बँधिओ के यहाँ निमंत्रण में गये थे आज कुछ लोग गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बीनी के करीब से ककरहवा बार्डर तक पैदल आये । जिसमे महिला और बच्चे भी शामिल थे ।
भारत नेपाल सीमा संवाददाता चंद्रकेश पटेल के रिपोर्ट के अनुसार सरकारी  कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है ।
नेपाल बंद का कारण भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा नेपाल में जल परियोजना के लोकार्पण करने के  विरोध में कुछ राजनैतिक पार्टियों ने नेपाल बन्द का ऐलान किया है । अभी एक दिन पूर्व भी एक भरतीय यात्री बस को भी नेपाल में आग के हवालेकिया गया था । लेकिन आज बन्द के दौरान भी नेपाल के धाडिंग जिले में दो भारतीय ट्रकों को उपद्रवियों ने क आग के हवाले कर दिया है । वहीँ नेपाल बंद का समर्थन  सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर  मनमोहन चौधरी द्वारा किया गया और नगरपालिका को  बंद करने का आदेश दिया गया।। 

No comments: