हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, May 12, 2018

पीलीभीत की जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की भाजपा चेयरमैन सुमन गंगवार बनी

शैलेष सोनकर (एम.डी .)
पीलीभीत की जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की भाजपा चेयरमैन सुमन गंगवार बनी है।प्रशासन द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव की व्यवस्था की गई थी।इसलिए जिला सहकारी बैंक मुख्यालय छावनी में परिवर्तित कर दिया गया था।सुरक्षा के मद्देनजर 2 उपजिलाधिकारी तथा 2 पुलिस क्षेत्राधिकारी व भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सभापति व उपसभापति का चुनाव होना था।
      दरअसल जिला सहकारी बैंक के सभापति,उपसभापति व अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन निर्धारित स्थल जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर ही हुआ था।भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह,वंदना त्रिवेदी,पुलिस उपाधीक्षक धर्मसिंह मार्छल व प्रवीण मलिक के अलावा कोतवाली सुनगढी के पुलिस मौजूद रहे।भाजपा ने चुनाव में सभापति पद के लिए सुमन गंगवार का नाम प्रस्तावित किया था।यही कारण था,कि सुमन गंगवार जिला सहकारी बैंक की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
     बता दें कि सुमन गंगवार जिले की एकमात्र ऐसी महिला है,जो कि दूसरी बार जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष चुनी गई है।इससे पूर्व वह क्षेत्र पंचायत ललौरीखेड़ा की प्रमुख भी रही है।साथ ही उनके पति सत्यपाल गंगवार,सास नत्थो देवी गंगवार भी ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।यही नही सुमन गंगवार के पुत्र प्रवीण गंगवार वर्तमान में ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख भी हैं।
  निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने सुमन गंगवार सहित सभी निर्विरोध निर्वाचित किये गए प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे।इसके साथ ही जिले में पिछले 6 माह से चल रही निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्वक समापन हो गया। 


No comments: