हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 13, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया24न्यूज़

मिक्सर मशीन और  ट्रैक्टर के पलटने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत 

सिद्धार्थनगर जिले के  गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मधुबेनिया पुल के पास ट्रैक्टर एवं मकान निर्माण में प्रयोग होने वाले मिक्सर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
सूचना के अनुसार गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गंगवल निवासी गुलाम हुसेन पुत्र अजाबुल्लाह(32 वर्ष) मजदूरी का काम करता था।
रविवार सुबह मृतक छत की ढलाई का काम करने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यस्थल के लिये निकला एवं ट्रैक्टर जैसे ही खड़सरी-मझौवां मार्ग पर स्थित मधुबेनिया पुल के पास पहुंचा उसी वक़्त चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रैक्टर एवं मिक्सर पुल के उत्तर दिशा में पलट गया जिसमें गुलाम हुसेन मिक्सर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गयी उसके बाद चालक तुरंत ही मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे एवं गुलाम हुसेन को मिक्सर के नीचे दब कर दम तोड़ चुका था।

घटना की जानकारी होने पर गोल्हौरा थाना के एस.आई अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments: