भारत का सिलेण्डर से नेपाल के होटल में जल रहे चूल्हे
बढ़नी (सिद्धार्थनगर) 29 मई, भारत से नेपाल को गैस सिलेण्डरो की तस्करी जारी है यहां के तथा कथित तस्कर गैंस एजेन्सियों के सिलेण्डरो को ऊंचे दाम पर बेच रहे है। पता चला है कि इसी तस्करी के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं में भारतीय गैंस सिलेण्डर जो सरकार द्वारा बांटे गये थे उनमें से बहुतेरे गरीबो के घर से उठकर होटलो पर चल रहे है। बताया है कि इसी प्रकार नेपाल राष्ट्र के कृष्णानगर बाजार में स्थित एक होटल पर महिलाओं का सम्मान लिखा हुआ सिलेण्डर समोसा बनाने के काम आ रहा है वह भारतीय सिलेण्डर नेपाल के कृष्णानगर में कैसे पहुंच गया यह तो सरहद पर तैनात विभिन्न ईमानदार वर्दीधारी एवं कर्मचारी ही बता सकते है। कहा जाता है कि बढ़नी के चट्टी बाजार से पचासों कुन्तल गल्ला प्रतिदिन नेपाल छोटे-छोटे बोरो में भरकर जाता है आज नेपाल के जवान ने एक बोरे की तलाशी ली तो उसमें चावल की जगह पर सुर्ती भरा पाया जिसे जवान ने नेपाल कस्टम के हवाले कर दिया।

No comments:
Post a Comment