अंबेडकरनगर- अयोध्या की सरयू एंव काशी के गंगा नदी की हुई आरती की तर्ज पर रविवार शाम 6:00 बजे महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली अहिरौली गोविंद साहब में स्थित मठ के निकट स्थित गोविंद सरोवर पर मेला समिति एवं मठ समिति की ओर से 2100 दीपों के जरिए होगी आरती। साथ ही साथ दिए की रोशनी से जगमगायेगा महात्मा गोविंद साहब का समाधि स्थल। संत आश्रम मेला क्षेत्र गोविंद सरोवर की होने वाली आरती को लेकर शनिवार को गोविंद साहब में मेला समिति अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक। जिसमें मठ समिति के भगेलूदास के अलावा खजला व्यापारी संघ अध्यक्ष सुभाष चंद्र गोपाल शर्मा प्रदीप पाण्डेय विनय पाण्डेय दिलीप सिंह शैलेंद्र मिश्र कमलेश मिश्र भगवान पाण्डेय गुड्डू सिंह वरुण सिंह राकेश पाण्डेय प्रेमदास सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद। बैठक में दीपोत्सव सरोवर आरती एंव अन्य विषयो पर हुई व्यापक चर्चा। मेला समिति अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह के मुताबिक 2100 दीपो के जरिए कल शाम होगी गोविंद सरोवर की आरती।
Saturday, December 15, 2018
दीपोत्सव एंव आरती की तैयारियों में जुटी मठ व मेला समिति, 2100 दीपों के जरिए होगी आज शाम 6:00 बजे गोविंद सरोवर की आरती
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment