चक्रवाती तूफान ‘फेथाई’ ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया है।विशाखापट्टनम जिले के नरसिप्टनम में तेज हवाओं और बारिश के बाद पेड़ों को उखाड़ फेंक दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़कों को साफ कर दिया गया है।
ईस्टर्न नवल कमांड के पीआरओ सीजी राजू ने कहा कि चक्रवात फेथाई का दोपहर में काकीनाड़ा तट के आसपास असर दिखना शूरू हो गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए हवाई सर्वेक्षण के साथ साथ नौसेना के हेलीकॉप्टर और विमान उड़ाए जाने की तैयारी है।
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने कहा- हम चक्रवात फेथाई का सामना करने के लिए मजबूर हैं। प्रतिक्रिया टीमों और 10000 से अधिक संख्या में अधिकारियों को आपदा में मदद के लिए तैयार रखा गया है। उम्मीद है कि जीवन और संपत्ति का नुकसान बहुत कम होगा।
यह चक्रवाती तूफान यनम और थूनी के तटीय इलाकों से गुजर रहा है। हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटे है। पूर्वी घाटों, पश्चिम गोदावरी, विशाखापट्टनम और वाइजैग के कई तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है। पूर्व गोदावरी और पट्टिमा में काफ तेज हवाएं चल रही हैं। वाइजैग के साइक्लोन वार्निंग सेंट ने बताया- कल से गंभीर चक्रवात तूफान थोड़ा कमजोर है लेकिन चक्रवात तूफान के रूप में जारी है। यह मछलीपट्टनम के 160 किमी दक्षिण पूर्व और काकीनाड़ा के 190 किमी दक्षिण में है। इसके दोपहर तक पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने और काकीनाड़ा को पार करने की संभावना है।
ओडिशा सरकार ने जिलाधीशों को पहले ही इस बेमौसम बरसात से धान के खेतों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। चक्रवाती तूफान 'फेथाई' के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। आंध्र प्रदेश में 22 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है जबकि एक ट्रेन को रि-शेड्यूल किया गया है। एक ट्रेन को बारिश के आशंका के चलते आंशिक रूप से रद्द किया गया गया है।

No comments:
Post a Comment