हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, December 17, 2018

मेघालय में 100 घंटे से फंसे 3 कोयला मजदूरों का रेस्क्यू जारी


मेघालय में एक कोयला खदान में 13 मजदूर पिछले 100 से भी ज्यादा घंटे से फंसे हुए हैं। उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार ने केंद्र से इसके लिए मदद मांगी है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा, 'हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन जलस्तर काफी बढ़ गया है, घटना के एक दिन बाद मैंने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू से बात की है और उनसे मदद के लिए और पेशेवर लोगों को भेजने की गुहार लगाई है।

संगमा ने कहा कि पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम बेहद कठिन है। एनडीआरएफ की टीम उन्हें बचाने की कोशिश कर रही, लेकिन काम बहुत मुश्किल है। अब वहां कितने मोटर पंप लगे हैं, इसका कोई मतलब नहीं रह गया क्योंकि उस जगह पर जलस्तर बहुत बढ़ गया है जहां से हम अंदर जाकर उन्हें बचा सकते हैं।

इससे पहले पिछले हफ्ते गुरुवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में बाढ़ के कारण कम से कम 13 लोगों के फंस लग गए थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सेल्वेस्टर नोंगतिंगर ने तब जानकारी दी थी कि गुरुवार की सुबह जिला अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी गई और इसके बाद से लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


No comments: