हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, December 21, 2018

नेपाल के रुपन्देही जिला को खुल्ला दिशामुक्त घोषणा के तहत भब्य झांकी निकाली गयी।

चन्द्रकेश पटेल की रिपोर्ट।
सिद्धार्थनगर / ककरहवा। भारत नेपाल सीमा के पड़ोसी मुल्क नेपाल के भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली जिल्ला रुपन्देही लुम्बिनी बिकास क्षेत्र में जिल्ला रुपन्देही को खुल्ला दिशामुक्त क्षेत्र की घोषणा के तहत् भब्य झांकी निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वय समिति के प्रमुख एकराज विश्वकर्मा जी एवं प्रदेश न 5 के भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री बैजनाथ चौधरी जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस भब्य झांकी में बिभिन्नन स्थानो से आए हुए लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए और समाज में स्वच्छता का रहना जरूरी है। इस रैली में गाँजे बाजे धूमधाम से पुलिस बल के साथ स्कूली बच्चों द्वारा लुम्बिनी के पर्सा चौराहे से होकर बुद्धिस्ट कांफ्रेंस हाल तक रैली चलाई गयी। जहाँ पर एक जनसभा को भी संबोधित किया गया। उक्त बातें लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर (नगर प्रमुख) मनमोहन चौधरी जी ने कही की मेरे किए गए अथक प्रयासों द्वारा शुक्रवार को रुपन्देही जिल्ला को खुल्ला दिशामुक्त क्षेत्र की घोषणा किया गया। और उन्हो ने यह भी कहा की स्वच्छता रखना हमारे बीच बहुत जरूरी है ,जिससे हम और आप स्वस्थ रहेंगे । और वहीँ स्वच्छता को लेके कई जगह बिद्यालयो में कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया जाता है और कहा जाता है की स्वच्छता का न होना हमारे बीच बिभिन्नन प्रकार की बीमारियों को जन्म देना होता है जिससे हम और हमारे बच्चों को अस्पतालो के चक्कर लगाने पड़ते है। इस कार्यक्रम में दूर दराज से आये हुए लोगो के लिए बस की भी व्यवस्था की गयी जिससे काफी लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश सदस्य, उपमहानगरपालिक, नगरपालिका, गाँवपालिका के प्रमुख, अध्यक्ष, शिक्षकंगण एवं दस हजार जनता की संख्या में भारी दिखाई पड़ी।

No comments: