हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, December 22, 2018

पहलवान बाबा का वार्षिक श्रृंगार धूमधाम के साथ सम्पन्न

 केराकत(जौनपुर)स्थानीय नगर के सरायबीरू चौराहा स्थित पहलवान बाबा का भव्य श्रृंगार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार की रात बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।उक्त परिसर को दूल्हन की तरह व आकर्षक ढंग से सजाया गया था।जहां पर हजारों भक्तों ने पहलवान बाबा का दर्शन पूजन किया।दर्शन पूजन करने वाले भक्तों का देर रात तक सिलसिला लगा रहा।भंडारे में आये हुए हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।रात्रि में लोकगीत के मशहूर गायक ओमप्रकाश दीवाना बिहार से व परशुराम यादव बलिया के लोकगीत का शानदार मुकाबला हुआ।जहाँ पर मौजूद भक्तों ने लोकगीत का जमकर आनन्द लिया।उक्त अवसर पर आयोजन  समिति के दिलीप सोनकर,डा0यस0पी0यादव,अजय सोनकर, शिवसेना विधानसभा प्रमुखअध्यक्ष नितिन सोनकर ऊर्फ  राजू,भाई मकालू सोनकर,डॉ0 राजेश वर्मा,नगर चैयरमैन विजय गुप्ता आदि लोगो ने आगंतुको का स्वागत किया।

No comments: