हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, December 20, 2018



हाल ही में एनडीए से अलग हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को महागठबंधन में में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो गए हैं।

इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी भी मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। यह देश को बचाने की लड़ाई है। यह उनके खिलाफ लड़ाई है, जिन्होंने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है।

बता दें कि हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने के बाद मुलाकात की थी। तब से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि कुशवाहा महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। कुशवाहा के अलग होने के बाद बिहार में भाजपा के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा राजग के अन्य घटक दल हैं।

बता दें कि रालोसपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था और तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमाके साथ भाजपा के हाथ मिलाने के साथ ही दोनों दलों के बीच तनाव शुरू हो गया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा को दो सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद ही वह एनडीए से अलग हो गए थे।



No comments: