हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, December 20, 2018

बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने सरेआम जीजा को काटा, 2 महीने पहले हुई थी शादी


ऑनर किलिंग पर सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद इससे जुड़े मामलों में कुछ खास कमी नहीं आई है। मामला महाराष्ट्र के बीड का है। यहां एक भाई ने अपने जीजा की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसकी बहन ने लव मैरिज की थी। खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को शाम 5 बजे हुई। बीड शहर महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे का पैतृक घर है। घटना को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बुधवार को सुमित शिवाजी वाघमारे और उनकी पत्नी भाग्यश्री परीक्षा देने के बाद सड़क पर टहल रहे थे लेकिन अचानक उनके सामने भाग्यश्री का भाई बालाजी लांडे और उनके दोस्त आ गए। जब तक ये कपल कुछ समय पाता, लांडे और उसके दोस्तों ने धारदार हथियार से वाघमारे पर कई बार हमला किया और भाग गए।

वाघमारे को नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब वाघमारे की पत्नी भाग्यश्री ने कहा है कि अगर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वह जान दे दी । भाग्यश्री ने यह भी कहा कि आखिर उनका गुनाह क्या था? उन्होंने तो उस शख्स से शादी की जिसे वह प्यार करती थी। दोनों लोगों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। भाग्यश्री ने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस में कई बार शिकायत की थी कि उनकी जान को खतरा है लेकिन उनके भाई और बाकी लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।


No comments: