हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, November 30, 2018

उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार के ऑपरेशन क्लीन स्वीप की चौतरफा हो रही सराहना

मेराज़ मुस्तफा की कलम से

एक तरफ जहां सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की छवि को लेकर लोगों में नकारात्मक विचार ही आते हैं वही उत्तर प्रदेश सरकार के पीसीएस अधिकारी त्रिभुवन कुमार जो वर्तमान में सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील में बतौर उपजिलाधिकारी तैनात हैं चहुओर अपने जनहित में किए जा रहे कार्यों से चर्चा में बने हुए हैं।जी हां उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यो की फेरहिस्त इतनी लम्बी है कि गिनना भी मुश्किल हो जाए एवं अपने इन्हीं कार्यों से इटवा तहसील क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जनपद में जहां सरकारी नियमों व मानकों के विपरीत कार्य करने वालों के होश उड़े है वही जनता त्रिभुवन कुमार के गुणगान करते नही थक रही।बताते चले कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार ने सरकारी नियमो व मानकों को ताक पर रखकर कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर लगाम कसने के साथ अन्य रूप सरकारी मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले व्यवसायियों के लिए भी दहशत बने हुए हैं।उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार द्वारा की जा रही कार्यवाई की चपेट में पैथोलॉजी सेन्टर,अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर,रॉयल्टी जमा न करने वाले ईंट भट्ठों के साथ अवैध बालू भण्डारण,धान क्रय में बरती जा रही लापरवाही,पशु अस्पताल,परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण,उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी कर कठोर कार्यवाई शामिल है।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के निरीक्षण अभियान में परिषदीय विद्यालयों की असलियत व शिक्षा गुणवत्ता की कलई खुलकर सामने आ रहीं वही सरकार द्वारा धान क्रय के लिए संचालित पीसीएफ केन्द्रों की लापरवाही भी सामने आ रही परन्तु त्रिभुवन कुमार की प्रशंसा सबसे ज्यादा इटवा तहसील के बिस्कोहर स्थित पश्चिम टोले में वर्षो से चल रहे देह व्यापार को समाप्त कर इस धंधे में लिप्त गणिकाओं के उद्धार के लिए की जा रही रोजगार व्यवस्था के लिए मिल रही।बिस्कोहर स्थित पश्चिम टोले में गणिकाओं को देह व्यापार के दलदल से निकालने के लिए चलाए गए अभियान की प्रशंसा प्रत्येक व्यक्ति कर रहा है।क्षेत्रीय लोंगो का कहना है कि उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार के इस कार्य को गणिकाओं का उद्धार करने वाला देवता के रूप में देखा जा रहा।बहरहाल उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार के औचक निरीक्षण व कठोर कार्यवाई से जहां भ्रष्टाचारियों के होश फाख्ता हैं वही तहसील के कृषकों व आम आदमियों की दृष्टि में वह रॉबिनहुड का अवतार दिख रहे।

No comments: