इटवा-सिद्धार्थनगर:-दृढ़ संकल्प के साथ खसरा और रूबैला को दूर भगाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान को खुनियांव क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय केवटहिया के अध्यापक परवेज अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को और बल मिला जब एक साथ दो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण शिविर लगाकर किया गया।बीआरसी खुनियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय केवटहिया प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया खालसा में शनिवार को भारत सरकार द्वारा अभियान के तहत खसरा और रूबैला से बचाव का टीकाकरण प्राथमिक विद्यालय केवटहिया से प्रारंभ किया गया जहां कुल 120 छात्र छात्राओं को टीका लगाने के पश्चात टीकाकरण का प्रमाण-पत्र परवेज अहमद द्वारा वितरित किया गया इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 56 बच्चों का टीकाकरण ए.एन.एम.शिवांगी वर्मा व इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश रोशन के देख रेख में संपन्न हुआ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मुहिम को परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों परवेज़ अहमद के नेतृत्व में राम कैलाश यादव,आशीष वाजपेयी,सुनील कुमार आदि ने विगत दिनों जागरुकता रैली निकालकर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इस दौरान ए.एन.एम. शिवांगी वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा महत्वपूर्ण योजना है खसरा और रूबैला जैसी जान लेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे उपयुक्त व सुरक्षित साधन है।इस अवसर पर अध्यापक परवेज अहमद के अतिरिक्त सतीश कुमार,आशीष वाजपेयी,राकेश रोशन,आगनवाड़़ी कार्यकत्री शीला देवी,विन्ध्यवासिनी,ग्राम आशा प्रेम दुलारी,आरती देवी सहित दोनों विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों व ग्रमीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment