इटवा-सिद्धार्थनगर:- औचक निरीक्षण अभियान के तहत उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार ने शुक्रवार को सिसवां बुजुर्ग स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंच गए जहां स्थित अत्यंत खराब मिलने पर व अनुपस्थित कर्मियों के वेतन काटने व निर्माणाधीन कक्ष में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते निर्माण कार्य लम्बित मिलने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार द्वारा निरीक्षण में विद्यालय की चारदीवारी व प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हालत में मिला व विद्यालय परिसर अत्यंत नीचा होने की वजह से जलनिकासी की समस्या के साथ शौचालय की जर्जर स्थित पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी इटवा को निर्देशित करते हुए तत्काल उपरोक्त समस्याओं को दूर करने व सोलर लाईट व्यवस्था के अतिरिक्त विद्यालय के आधारभूत संरचनाओं में सुधार व मरम्मत का आदेश दिया।विद्यालय में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने होमगार्ड की तैनाती के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित किया।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने छत्राओ के स्वास्थ्य परीक्षण व मीजल्स रूबेला टीकाकरण के लिए व नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इटवा को निर्देशित करने के पश्चात विद्यालय में आने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच व तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल के सत्यापन के बाद ही उस राशन से भोजन बनवाने का निर्देश विद्यालय वार्डन को दिया।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के इस आदेश से विद्यालय में अध्ययनरत छत्राओं के अभिभावक बेहद प्रसन्न दिख रहे।कस्तूरबा विद्यालय के बाद उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवां जा पहुंचे जहां प्रधानाध्यापक आदित्य शुक्ला अनुपस्थित मिले जिसपर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका को मांगकर देखा तो ज्ञात हुआ कि प्रधानाध्यापक सुबह ही हस्ताक्षर करके चले गए जिसपर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने की आदेश जारी कर दिया।विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की संख्या चालीस के सापेक्ष केवल नौ छात्र ही उपस्थित मिले जिस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर कार्यवाई की संस्तुति की।प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सब पढ़े सब बढ़े की जमीनी हकीकत उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के निरीक्षण अभियान से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता की खुलकर सामने आ रही।
Friday, November 30, 2018
कस्तूरबा विद्यालय सिसवां बुजुर्ग पंहुच उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार ने लिया जायजा,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment