हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 28, 2018

शाल भेंटकर चौकीदारों को किया गया सम्मानित


बस्ती । ठंड के मौसम में दिन रात चौकसी बरतने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के चौकीदारों को शाल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया गया। भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में दुबौलिया और कलवारी थाने के 10 चौकीदारों में शाल वितरित किया गया।
 राजेश चौधरी ने कहा कि अत्यन्त अल्प मानदेय पर ग्रामीण चौकीदार अपनी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका उत्साहवर्धन करना हम सबका दायित्व है।
 दुबौलिया थाने में राजेश, राम उजागिर, अवध बिहारी, राम सुमेर, सन्तराम, कलवारी थाने में रमेश प्रसाद, राजाराम, रईश खां, राम सेवक, जयराम यादव को जब शाल मिला तो उनके चेहरे खिल गये। वितरण में दारोगा शिवधारी, योगेश सिंह, अनिल कुमार यादव, सिपाही जीत बहादुर राय, धर्मेन्द्र यादव, राहुल यादव, विनय कन्नौजिया, परिषद के बलजीत कन्नौजिया, कन्हैयालाल, सन्नी देओल, जवाहर लाल चौधरी, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक बेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय        अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी, नेत्र विशेषज्ञ उमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।

No comments: