किसान मजदूर कल्याण समिति फतेहपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा 8 दिसंबर को एक समर्थन सभा को संबोधित करने के लिए समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने अखिल भारतीय खटिक समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनकर जी को मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है जिसमें श्री राजेश सोनकर जी अपने समर्थकों के साथ सभा को संबोधित करने के लिए फतेहपुर जा रहे हैं। श्री सोनकर ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक किसानों एवं मजदूरों को छला जा रहा है। न ही किसानों को खेती की सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है और न ही मजदूरों को काम मिल रहा है। सिंचाई का पानी न मिलने की वजह से किसानों की जमीन बंजर होती जा रही है और किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं वही हाल मजदूर भाईयों का भी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये जा रहे आवास के लिए पहले दलालो को 40 - 45 हजार रुपये कमीशन देना पड रहा है तब जाकर आश्रितों को आवास मिल रहा है। भ्रष्टाचार इस चरम पर है कि गरीबों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। राजेश सोनकर ने गरीब मजदूर किसान भाईयों से अपील की है कि इस समर्थन सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग आकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।
Wednesday, November 28, 2018
किसान मजदूर कल्याण समिति फतेहपुर उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय खटिक समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनकर जी को मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment