हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 28, 2018

लखनऊ में होने वाली जनाक्रोश रैली के लिए हुई बैठक

बस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया’ की बैठक जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को डाकबंगले पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 9 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित होने वाले जनाक्रोश रैली की तैयारियां की रणनीति बनायी गई।
 पार्टी के संगठन प्रभारी डा. बाबूराम निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में कम दिनों के भीतर जिस प्रकार से पार्टी का विस्तार हो रहा है उससे हौसला बढा है। जनाक्रोश रैली में जनहित से जुड़े मसले उठायें जायेंगे। इसमें बस्ती से सर्वाधिक भागीदारी हो इसके लिये पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक करें। पर्यवेक्षक अनिल सिंह राना और मोहम्मद मेहताब आलम ने कहा कि यह रैली पार्टी के लिये मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश के सभी जनपदों से लोग रैली में हिस्सा लेंगे।
 जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव ने बताया कि रैली में बस्ती से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक को महिलासभा जिलाध्यक्ष शालू यादव, सूर्यमणि यादव, सुरेश यादव, डा. अजय पाण्डेय, विपिन तिवारी, हरिलाल यादव, गौतम यादव, विपिन सिंह, विजय यादव, राजेश सिंह राजू आदि ने     सम्बोधित करते हुये सुझाव दिये। संचालन प्रमुख महासचिव एबादुलहक ने किया।
 बैठक में रामवृक्ष यादव, राम सुभग यादव, सांवरजीत यादव, दुर्गेश यादव, देवनाथ यादव, सुखराम यादव, योगेन्द्र यादव, वीरेन्द्र पाण्डेय, अमरजीत सिंह, विकास सिंह, शिवकुमार, अखिलेश चौधरी, शिव प्रकाश यादव, जमुना प्रसाद यादव, राम  सागर यादव, हरिलाल यादव, पंकज सिंह, वृजेश दूबे, सदावृक्ष तिवारी, बाल गोविन्द यादव, निसार अहमद, छाया उपाध्याय, भोलू अंसारी, तारामती, नगमा बेमग, पुष्पा श्रीवास्तव, आसमा खातून, माया गुप्ता, सीमा सिंह, मुन्नी सिंह, सोनम गोंड, ममता गोंड, शाहजहां  के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी         पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: